फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बैशाख सिंह रावत बने अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। संसाधनों और छात्र संख्या कम होने पर जहां जिले के कई विद्यालय बंद हो गए हैं वहीं दशोली में एक विद्यालय ऐसा भी है जहां निरंतर छात्र संख्या बढ़ रही है और स्कूल में पढ़ाई के सभी संसाधन भी हैं। यहां तैनात शिक्षक बैशाख सिंह स्कूल और बच्चों के विकास में जुुटे हैं। वह अपने वेतन का करीब पांच फीसदी हिस्सा बच्चों की पढ़ाई, किताबेें और संसाधनों पर खर्च करते हैं।
राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय हरमनी (दशोली) में ढाई सालों से सेवाएं दे रहे शिक्षक बैशाख सिंह रावत अन्य स्कूलों को भी आइना दिखा रहे हैं। बैशाख सिंह पढ़ाई के साथ ही बच्चों को खेल, सांस्कृतिक, भाषण, निबंध और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार कर रहे हैं। वे अपने वेतन का पांच फीसदी हिस्सा विद्यालय में संसाधन जुटाने और गरीब तबके के बच्चों की पुस्तकों से लेकर यूनिफार्म पर खर्च कर देते हैं। उनके स्कूल में तैनाती के बाद से छात्र-छात्रा संख्या भी बढ़ी है। मौजूदा समय में स्कूल में 66 छात्र-छात्राएं हैं। खेलों में बच्चों की प्रतिभा को देख शिक्षक बैशाख सिंह ने बीते सितंबर माह में विद्यालय के अन्य शिक्षकों व स्वयं चंदा इकट्ठा कर बच्चों को हरिद्वार में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करवाया। विद्यालय के प्रति शिक्षक की ईमानदारी को देख छात्र और अभिभावक भी उनसे प्रभावित रहते हैं। शिक्षक बैशाख सिंह कहते हैं कि स्कूल में संसाधन होंगे तभी बच्चों का सर्वांगीण विकास हो पाएगा। इसके लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक बैशाख सिंह के विद्यालय में तैनाती के बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय हरमनी आदर्श विद्यालय बना। वे पढ़ाई के साथ ही छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए जूझते रहते हैं। उन्हीं की मेहनत और लगन से आज विद्यालय के शैक्षिक स्तर में बहुत सुधार हुआ है। अन्य शिक्षकों को भी ऐसे शिक्षकों से प्रेरणा लेनी चाहिए। - डीएल टम्टा, खंड शिक्षा अधिकारी, चमोली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें