जोशीमठ। आजीविका मिशन की ओर से उर्गम घाटी के पिलखी गांव में सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी ने किया। इस दौरान मिशन के प्रशिक्षकों ने महिलाओं को दुग्ध उत्पादन, सब्जी उत्पादन, मौन पालन के साथ ही वैज्ञानिक कृषि के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर ज्योति कार, विनीता पंवार, गुड्डी देवी और आशा देवी आदि मौजूद थे।