गोपेश्वर। भोटिया जनजाति की संस्कृति के संरक्षण व पारंपरिक व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए लोगों ने नीति माणा सांस्कृतिक एवं औद्योगिक विकास समिति का गठन किया।
समिति की ओर से जिला पंचायत सभागार में पूर्व प्रधान खीम सिंह खाती की अध्यक्षता में समिति के पहली बैठक हुई। बैठक में समिति की कार्यकारिणी का गठन कर जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह रावत को अध्यक्ष व धीरेंद्र सिंह गरोड़ियो को सचिव चुना गया। डा. बीएस पाल, खीम सिंह खाती, बीएस पाल, दिनेश सयाना व मोहन सिंह राणा को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी में माणा ग्राम प्रधान पंकज बड़वाल उपाध्यक्ष, शेर सिंह कंडारी कोषाध्यक्ष, अनूप रावत (डैनी) सह-सचिव तथा हरेंद्र राणा संयोजक चुने गए। नंदी राणा को सांस्कृतिक समिति का अध्यक्ष तथा धर्मेंद्र पाल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन का निर्णय लिया गया। इस मौके पर महेंद्र सिंह रावत, पुष्कर सिंह कुंवर, राजेंद्र सिंह बुर्फाल, महेंद्र सिंह कंडारी, जगदीश रावत, नंदन सिंह रावत, राजेंद्र टोलिया, विनोद पाल, मदन पाल और सुप्रिया सिंह राणा आदि मौजूद थे।