फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल घाटी के ग्रामीणों ने सिद्धपीठ बासुकी नारायण के जीर्णोद्धार की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। मंडल घाटी के ग्रामीणों ने घाटी स्थित सिद्धपीठ बासुकी नारायण मंदिर का जीर्णोद्धार करने की मांग उठाई। मंदिर के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण को लेकर आयोजित ग्रामीणों की बैठक में जीर्णोद्धार के लिए समिति गठित करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सिरोली रामलीला मैदान में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि सिद्धपीठ मंदिर के संरक्षित वन क्षेत्र में आ जाने के बाद से मंदिर का रख-रखाव नहीं हो पा रहा है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महानंद बिष्ट ने कहा कि मंदिर के समीप टिन शेड निर्माण के लिए पूर्व में दो लाख की धनराशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन आज तक यहां शेड का निर्माण नहीं हो पाया है। ऐसे में यहां जन्माष्टमी पर होने वाले मेले के दौरान पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अनसूया रामलीला मंच के अध्यक्ष कुंवर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान बणद्वारा धीर सिंह बिष्ट, जगत सिंह बिष्ट, स्वामी दयालगिरि महाराज, महावीर सिंह राणा, त्रिलोक सिंह, राकेश सिंह, सत्य प्रकाश सेमवाल, रघुनाथ सिंह नेगी, बलवीर सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, भगीरथ सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बपवाल, केदार सिंह बिष्ट और महावीर बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें