फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावितों को एक साल बाद मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। एक साल से आपदा राहत की राह देख रहे तहसील क्षेत्र देवप्रयाग के 11 ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिलनी शुरू हो गई है। विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि राहत राशि का प्रभावितों को दो मदों से भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील कीर्तिनगर में हुए कार्यक्रम में विधायक ने 6 आपदा प्रभावितों को चेक वितरित किए। कहा कि वर्ष 2016 में अतिवृष्टि से प्रभवितों के आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो चुके थे। तब से प्रभावित समस्या से जूझ रहे हैं। बताया कि प्रभावितों को भवन निर्माण के लिए आपदा राहत व मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख का भुगतान किया जाएगा। विधायक ने प्रभावितों को आपदा राहत कोष से मिली 1 लाख 1 हजार 900 की धनराशि के चेकों का वितरण किया। विधायक कंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली 98 हजार 100 की स्वीकृत धनराशि का प्रभावितों को शीघ्र भुगतान करवाया जाएगा। इस मौके पर देवप्रयाग तहसील के ग्राम डोबरी भरपूर के जगत सिंह, कांडी बागड़ियों के विजय कुमार, नागचौंड के बीर सिंह, प्रेम सिंह, कैरा सिंह, ग्राम छाम के भगवती दास, ग्राम लंगोर के कलम दास व इसी गांव के भरत सिंह को राहत राशि के चेक वितरित किए गए। इस मौके पर एसडीएम नुपूर वर्मा, तहसीलदार शंकर लाल चौरसिया, नगर पंचायत अध्यक्ष कल्पना कठैत, शीशपाल सिंह, शिव सिंह भंडारी, मुकेश कठैत, आशा पैन्यूली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें