फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कार्यालय के कर्मचारी अपर जिलाधिकारी के खिलाफ हुए लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला कार्यालय में तैनात कर्मचारी अपर जिलाधिकारी के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। कर्मचारियों ने अपर जिलाधिकारी पर कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने अपर जिलाधिकारी ईला गिरी पर कर्मचारियों का उत्पीड़न करने और कार्यों में देरी करने का आरोप लगाया। कहा कि जिला कार्यालय में कर्मचारियों की कमी के चलते एक कर्मचारी के पास क्षमता से अधिक पटलों का कार्य सौंपा गया है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में विलंब हो रहा है। ऐसे में अपर जिलाधिकारी की ओर से किए जा रहे व्यवहार से कर्मचारी क्षुब्ध हैं। कर्मचारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम से कार्रवाई करने के साथ ही उप जिलाधिकारी गैरसैंण के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से तहसीलों में तैनात प्रशासनिक अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी जिनके तहसीलों में पद समाप्त हो गए हैं उन अधिकारियों को जिला कार्यालय में तैनात करने की भी मांग उठाई। इस मौके पर जेपी पुरोहित, हर्षपति चमोली, रामकुंवर भारती, गोविंद सिंह, जीत सिंह रौथाण, बीना जखमोला, यशपाल सिंह असवाल, विजय पाल सिंह, देवेंद्र सिंह, सिताबू लाल, दर्शन सिंह, पुष्पा रावत, गांगी लाल और दिनेश चंद्र पुरोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें