फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धियाणियों और महिलाओं ने पश्वाओं को चढ़ाएं वस्त्र और आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के धल गांव में आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान देवताओं के पश्वाओं ने देवनृत्य किया। ध्याणियों और महिलाओं ने पश्वाओं को वस्त्र और आभूषण भेंट किए।
स्वर्का ग्राम पंचायत के धल गांव में क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए हर तीन साल में यह आयोजन होता है जिसमें ईष्ट देवताओं की पूजा की जाती है। पांच दिनों तक दिन और रात देवनृत्य का आयोजन होता है। आयोजन में गांव की ध्याणियां और आस पास के गांवों की महिलाएं पहुंचती हैं। पुजारी गोविंद सिंह, आयोजक समिति के शिशुपाल सिंह आदि बताते हैं कि आयोजन के दौरान जो भी देवताओं से मनौतियां मांगी जाती हैं, वह पूरी होती हैं। शुक्रवार देर रात तक चले कार्यक्रम का समापन भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ किया गया। इससे पूर्व ढोल दमाऊं और भंकोरों की धुन पर देवताओं के पश्वाओं ने देवनृत्य किया और भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान प्रधान किरन देवी, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, इंद्र सिंह, जयवीर सिंह, गबर सिंह, नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष पवन सिंह, बलबीर सिंह, किशोरी प्रसाद, अशोक जोशी, हर्षवर्द्धन, महिला मंगल दल उपाध्यक्ष ममता देवी सहित गनोली, कांचुला, स्वर्का, चमाली, उत्तरों, लंगासू और मैखुरा आदि गांवों के ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान विश्वकर्मा को लगाया नए अनाज का भोग
कर्णप्रयाग। डिम्मर गांव के पौराणिक विश्वकर्मा मंदिर में ग्रामीणों ने पूजा कर भगवान विश्वकर्मा को नए अनाज का भोग लगाया। शनिवार को पौष माह की संक्रांति को श्रद्धालुुओं ने डिम्मर गांव स्थित भगवान विश्वकर्मा की वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पूजा की और दोपहर को देवता को नए अनाज का भोग रोट, मालपुअे, चावल-दाल आदि का भोग अर्पित किया। इसके बाद विश्वकर्मा देवता के पश्वा अवतरित हुए और गांव के पौराणिक चौंरीचौक तक आए और श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी मोहन प्रसाद डिमरी, द्वारिका प्रसाद डिमरी, नरेश चंद्र खंडूड़ी, अरुण कुमार, चंद्रवीर, दिनेश चंद्र और पुष्कर लाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि की मनौतियां मांगीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें