फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान में छापेमारी, स्टॉक नहीं हो पाया मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की दुकान में छापा, स्टॉक नहीं हो पाया मैच
विज्ञापन

-- एसडीएम ने बिना मैच की बोतलें कराई सीज
डोईवाला। ओवर रेटिंग समेत अन्य अनियमितताओं की शिकायत पर एसडीएम डोईवाला ने नगर की अंग्रेजी शराब की दुकान पर औचक छापेमारी की। बताया गया कि कार्रवाई के दौरान स्टॉक मैच नहीं हो सका। शुुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे ऋषिकेश रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर एसडीएम कुसुम चौहान ने औचक छापामार कार्रवाई की। करीब घंटे भर तक चली छानबीन में दुकान से संबंधित सभी दस्तावेज व स्टॉक को चेक किया गया। बताया गया कि दुकान में रखी कुछ शराब की बोतलें स्टॉक से मैच नहीं हो सकी, जिन्हें सीज कर दिया गया। औचक छापेमारी से मौके पर हड़कंप की स्थिति बनी रही। कार्रवाई के दौरान कोतवाल ओमवीर रावत व तहसील स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


आबादी में घुसा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत
डोईवाला। थानो रेंज के मीढावाला गांव आबादी क्षेत्र में गुलदार घुसने से लोग दहशत में आ गए। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को जंगल में खदेड़ा। बताया गया कि गुलदार बीमारी से ग्रस्त दिखाई पड़ रहा था। शुक्रवार देरशाम करीब साढ़े सात बजे थानो वन रेंज के मीढावाला व दुजियावाला गांव में रिहायशी इलाके में गुलदार ग्रामीणों को चहलकदमी करता हुआ दिखाई दिया। जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए। गुलदार के आबादी में घुसने की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, टीम ने किसी तरह उसे जंगल में खदेड़ा। थानो रेंज अधिकारी डा. उदयनंद गौड़ ने बताया कि गुलदार की आने की सूचना पर मौके पर स्टाफ को भेजा गया था। गुलदार के बैठे होने से व रुक रुक कर चलने से उसके बीमारी से ग्रस्त होने का संदेह है। ऐहतियात के तौर पर गांव में रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें