फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों ने रौंद डाली गन्ने की तैयार खडी फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिस्सरवाला में हाथियों ने रौंदी फसल
विज्ञापन

-- किसानों ने शोर मचाकर हाथियों को खेतों से खदेड़ा

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। हाथियों के झुंड ने देर रात मिस्सरवाला गांव में उत्पात मचाते हुए गन्ने की फसल को रौंद डाला। जोर-जोर से चिंघाड़कर हाथियों ने आबादी में चहलकदमी करते हुए ग्रामीणों को भयग्रस्त किया। वन विभाग रात्रि गश्त बढ़ाकर हाथियों की आमद रोकने की बात कह रहा है। लच्छीवाला वन रेंज की वन सीमा से सटे गांव मिस्सरवाला में देर रात हाथियों का झुंड आ धमका। आबादी में इधर-उधर घूमने के बाद झुंड खेतों की ओर बढ़ गया। यहां किसान जय सिंह की छह बीघा गन्ने की फसल हाथियों ने रौंद डाला।
विज्ञापन

स्थानीय किसानों ने किसी तरह से हाथियों को शोरगुल कर खेतों से खदेड़ा। किसान घर की ओर गए ही थे कि हाथियों का झुंड दोबारा खेतों में घुस गया। हाथियों की आमद बढ़ने से किसानों में आक्रोश बढ़ने लगा है। किसान समस्या के निदान की मांग उठा रहे हैं। लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि वन सीमाओं पर ऊर्जा बाड़ से हाथियों को रोकने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा हाथी बाहुल्य क्षेत्रों में अतिरिक्त गश्त की व्यवस्था के अलावा हाथी रोधी खाई का खुदान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें