फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा में मुक्त शिक्षा संसाधनों की भूमिका पर होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। उच्च शिक्षा में मुक्त संसाधनों की भूमिका पर गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में तीन दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार से होगी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल पर पं. मदन मोहन मालवीय नेशनल मिशन फार टीचर्स एंड टीचिंग फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में 25 से अधिक शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

कार्यशाला के संयोजक व फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर के निदेशक प्रो. ओपी गुसाईं ने बताया कि कार्यशाला में मुक्त शिक्षा प्रणाली की विविध प्रविधियों, उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटलाइजेशन, शिक्षण अधिगमन का व्यावसायिक विकास, शिक्षण शोध में मुक्त शिक्षा स्वप्रणाली के संसाधनों तथा इसके प्रसारण आदि जैसे विषयों पर चर्चा होगी। कार्यशाला में प्रो. सुस्मिता पाणी निदेशक दूरस्थ शिक्षा उत्कल विवि, प्रो. के श्रीवास्तव नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिस्ट्रेशन, डा. रजत अग्रवाल आईआईटी रुड़की आदि व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें