श्रीनगर। कान्वेंट स्कूल के प्राइमरी वर्ग के वार्षिकोत्सव में ‘अहमियत रिश्तों की, अहमियत प्यार’ की थीम पर दी बच्चों की प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का मन मोह लिया।
बृहस्पतिवार को कान्वेंट स्कूल के प्राइमरी वर्ग का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने कहा कि वार्षिकोत्सव को केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। वार्षिकोत्सव बच्चों की प्रतिभा को एक बेहतर मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम की थीम अहमियत रिश्तों की, अहमियत प्यार की रखी गई थी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने माता-पिता व बच्चों के बीच भावनात्मक रिश्तों पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक पीटर, प्रधानाचार्य सिस्टर लीना, सिस्टर धान्या, डा. केके गुप्ता, गढ़वाल विवि के उपकुलसचिव डा. अनीश आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के आयोजन में विकास घिल्डियाल आदि ने सहयोग दिया।