फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष नगर तिराहे पर सड़क में जमा हो रहा पानी बना मुसीबत का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नैनीताल- कर्णप्रयाग हाइवे के सुभाष नगर तिराहे पर बनाए गए रैंप के बावजूद सड़क पर रुक रहे पानी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों केपी सती, तुला राम सती आदि ने बताया कि दो माह पहले लोनिवि एनएच डिवीजन रुद्रप्रयाग की ओर से सुभाषनगर तिराहे पर आवासीय भवनों की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे सड़क में जमा पानी की निकासी के लिए रैंप का निर्माण किया था। रैंप का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं होने से फिर से बारिश और नालियों का पानी जमा होने से लोगों के आवासीय भवन खतरे की जद में आ रहे हैं। कहा कि बिछाई गई कंकरीट वाहनों के टायरों से उखड़ने लग गई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से सुभाष नगर तिराहे पर जमा पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग की। एनएच के जेई गौरव भट्ट ने बताया कि सुुभाष नगर तिराहे पर सड़क में बने रैंप के समीप रुक रहे पानी की निकासी की व्यवस्था जल्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें