फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल मे मिलेगी चौरास मोटर पुल की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। वर्ष 2018 की शुरुआत में गढ़वाल विवि व चौरास क्षेत्र के लोगों को चौरास मोटर पुल की सौगात मिलेगी। विभाग जनवरी प्रथम सप्ताह में पुल के लोकार्पण की योजना बना रहा है। पुल का लोकार्पण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत करेंगे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पुल निर्माण का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। केवल फिनिशिंग शेष है।
विज्ञापन

श्रीनगर क्षेत्र का बहुप्रतीक्षित पुल जल्द ही जनता को समर्पित होने वाला है। पुल का निर्माण करीब 36 करोड़ की लागत से हुआ है। चौरास मोटर पुल निर्माण की योजना वर्ष 2004 में बनी थी। वर्ष 2006 में पुल निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिलने के बाद 2008 में पुल का निर्माण शुरू हुआ था। उस दौरान पुल निर्माण की लगात करीब 16 करोड़ आंकी गई थी। मार्च 2012 तक चौरास मोटर पुल का निर्माण अंतिम चरण में था। लेकिन 25 मार्च को लेंटर डालते समय पुल टूट गया। इसके बाद दोबारा पुल निर्माण वर्ष 2014 में शुरू हुआ। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर ने बताया कि पुल निर्माण का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। केवल फिनिशिंग शेष है। वहंीं भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेद्र रावत ने बताया कि पुल का लोकार्पण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से कराया जाएगा। जिसके लिए जनवरी के पहले सप्ताह का समय मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें