फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनोठ गांव में आयोजित पांडव नृत्य में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। कनोठ गांव में 24 वर्षों के बाद आयोजित पांडव लीला देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। आचार्यों और ग्रामीणों ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पांडवों की पूजा की। दोपहर को पांडवों के पश्वाओं ने गांव का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

भक्तों और ध्याणियों ने घरों में पांडवों की पूजा कर कई तरह के भोग, वस्त्र और शृंगार सामग्री अर्पित कर मनौतियां मांगीं। इसके बाद पांडवों के पश्वा अपने मूल मंदिर में आए। जहां पर चौरासैंण के प्रख्यात पंडवाणी वादक नंदा सिंह शास्त्री ने पांडवों के पौराणिक गीतों से स्तुति की और पांडवों के पश्वाओं ने अवतरित होकर पांडव नृत्य किया। पांडव लीला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और संयोजक अवतार सिंह ने बताया कि कनोठ गांव में 24 वर्षों के बाद आयोजित पांडव लीला और राज्य श्री यज्ञ क्षेत्र की खुशहाली के लिए किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण मैठाणी, समिति के सचिव रविंद्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, मुकेश नेगी और सर्वेश्वर प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें