श्रीनगर। देहरादून में हुई वीनस क्रीम बार खूबसूरत जोड़ी प्रतियोगिता में श्रीनगर के ईशान व निधि की जोड़ी ने फाइनल में जगह बनाई है। प्रतियोगिता के ऑडिशन में पहुंची 150 जोड़ियों में ईशान-निधि को 11 सर्वश्रेष्ठ जोडिृयों में शामिल किया गया है।
6 दिसंबर को देहरादून में आयोजित वीनस क्रीम बार खूबसूरत जोड़ी प्रतियोगिता के ऑडिशन में राज्य भर के 150 जोड़ियों (पति-पत्नी) ने प्रतिभाग किया। ऑडिशन में शामिल हुए ईशान-निधि ने बताया प्रतियोगिता का फाइनल 10 दिसंबर को देहरादून में होगा। ऑडिशन के दौरान आयोजकों ने जोड़ियों से विभिन्न सवाल किए। सवालों के जवाब के आधार पर खूबसूरत 11 जोडिृयों का चयन किया गया। जिसमें श्रीनगर के ईशान-निधि की जोड़ी भी शामिल है। ईशान कोरियोग्राफर व उनकी पत्नी निधि कास्ट्यूम डिजायनर हैं। ब्यूरो