फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के पूर्व वित अधिकारी का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के पूर्व वित्त अधिकारी प्रो. जेएस बिष्ट के आकस्मिक निधन गढ़वाल विवि में शोक की लहर है। प्रो. बिष्ट गढ़वाल विवि में विभिन्न पदों पर रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात गढ़वाल विवि के पूर्व वित्त अधिकारी प्रो. जेएस बिष्ट का निधन हो गया। प्रो. बिष्ट करीब दो वर्षो तक गढ़वाल विवि में वित्त अधिकारी रहे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वर्तमान में प्रो. बिष्ट गढ़वाल विवि सचिवीय पद्धति विभाग में तैनात थे। वह गढ़वाल विवि में परीक्षा नियंत्रक, एनसीसी अधिकारी के पद पर भी तैनात रहे। प्रो. बिष्ट के निधन पर गढ़वाल विवि के छात्रों, शिक्षकों कर्मचारियों व अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। गढ़वाल विवि के प्रतिकुलपति प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि प्रो. बिष्ट के निधन से विवि को अपूरणीय क्षति हुई है। शुक्रवार को प्रो. बिष्ट का अंतिम संस्कार श्रीकोट स्थित पैतृक घाट पर किया गया। इस दौरान विवि के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, छात्र व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें