फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध साबित हुआ तो दे दूंगी राजनीति से इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भराड़ीसैंण। गैरसैंण ब्लॉक के बेड़ी, छिमटा, कोली आदि गांवों के लिए स्वीकृत सड़क बकरिया बैंड-छिमटा के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को ज्ञापन दिया। पूर्व विधायक डा. अनुसूूया प्रसाद मैखुरी के नेतृत्व में विधानसभा परिसर पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2012 में स्वीकृत करीब सात किमी सड़क का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में ग्रामीणों को कई किमी पैदलचलकर घर पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में महिला मंगल दल अध्यक्ष सतेश्वरी देवी, प्रधान लीला देवी, झौंड़ी देवी, सुरेशी देवी आदि शामिल थे।

सदन में उठा छेड़छाड़ का मामला
भराड़ीसैंण। क्षेत्र के एक विद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला शुक्रवार को सदन में उठा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, रानीखेत के विधायक करन माहरा ने कहा कि छात्रा से छेड़छाड़ होना प्रदेश में महिला सुरक्षा की पोल खोल रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो गई है, जिससे आए दिन अपराधों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास बनाने के लिए बहाया पसीना
भराड़ीसैंण। यहां आयोजित सत्र 13 दिसंबर तक प्रस्तावित था, लेकिन शनिवार और रविवार को अवकाश के चलते लोगों को आभास था कि सत्र महज शुक्रवार तक ही चलेगा, जिससे सत्र में दर्शकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ। सुबह से दर्शक दीर्घा के पास बनवाने के लिए लोगों ने पसीना बहाया। विधानसभा सत्र देखने के लिए यहां आस पास के गांवों से काफी संख्या में महिलाएं भी पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें