फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्च के दौरान नदी किनारे मिली सड़ी-गली हालत में जैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के दौरान लापता हुए दो एनआरआई समेत आठ सिख तीर्थयात्रियों की ढूंढ खोज शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। अभियान के दौरान पुलिस की गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम को अलकनंदा किनारे सड़ी-गली हालत में एक जैकेट मिली। जैकेट की जेब में आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन, रुमाल, एक काला कंघा और पांच छोटे कड़े मिले हैं। आधार कार्ड लापता व्यक्तियों में से हरपाल सिंह पुत्र चरण सिंह का है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि शनिवार को मारवाड़ी से हेलंग तक अलकनंदा में सर्च आपरेशन चलाया जाएगा। लापता हरपाल के परिजनों को मिले सामान की पहचान करने के लिए सूचित कर दिया गया है। बता दें कि विगत चार व पांच जुलाई को एनआरआई परमजीत सिंह और हरकेवल सिंह समेत आठ सिख श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शनों के लिए गए थे। छह जुलाई को हेमकुंड से लौटने के बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया। यह अभी तक भी पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है कि आखिर उनके साथ क्या हुआ है। सर्च अभियान अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें