देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के बेली मोड़ पर जल विद्युत परियोजना के सामान से लदा ट्रॉला सड़क पर पलट गया। जिससे मार्ग पर करीब 12 घंटे बाद भारी वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई।
बृहस्पतिवार को ऋषिकेश की ओर से आ रहा जल विद्युत कंपनी का भारी सामान से लदा ट्रॉला देवप्रयाग के पास बेली मोड़ पर सड़क किनारे पलट गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार करीब 3 बजे रात ट्रॉला सड़क के किनारे पलट गया था। जिससे मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। मार्ग से ट्राला हटाने को ऋषिकेश से क्रेन भी मंगवाई गई किंतु वाहन में भारी सामान होने से ट्राला को सड़क से नही हटा पाए । जिसके बाद 12 घंटे बाद जेसीबी आदि की मदद से बड़े वाहनों के लिए मार्ग खोला गया।