फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग दुर्घटना के छह घायलों का चल रहा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

देवप्रयाग/श्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौलीधार के समीप दुर्घटनाग्रस्त टैक्सी के चार घायलों को बुधवार देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग से मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर कर दिया गया। उनका मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। जबकि 2 घायल अन्यत्र भेजे गए।
बुधवार अपराह्न लगभग ढाई बजे बदरीनाथ हाईवे पर धौलीधार के समीप रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जा रही टैक्सी करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई थी। जिसमें पिता, पुत्री व नाती समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि 8 लोग घायल हो गए थे। घायलों को सीएचसी देवप्रयाग भेजा गया। जहां से मां-बेटे (सुमन-सुजल) को तत्काल रेफर कर दिया गया। चोटों को देखते हुए बुधवार देर शाम चार घायलों (भूपेंद्र, नीरज, अरविंद व सुरेंद्र) को एक्सरे कराने के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया। इधर, घायलों के परिजनों ने मेडिकल कालेज में सुविधा न मिलने पर रोष जताया है। घायलों का निजी डायग्नोसिस सेंटर में सीटी स्कैन करवाना पड़ा।
विज्ञापन


भूपेंद्र को जाना था विदेश
सड़क दुर्घटना में घायल रुद्रप्रयाग के बोरा गांव निवासी भूपेंद्र नेगी विदेश जाने के लिए निकला था। हाल में उसका सलेक्शन जापान के एक होटल में हुआ था। भूपेंद्र के जीजा जयवीर बर्त्वाल ने बताया कि दो दिन बाद उसको जापान जाना था। भूपेंद्र ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया हुआ है। बर्त्वाल ने बताया कि भूपेंद्र का दायां हाथ फ्रेक्चर हो गया है।
विज्ञापन


सीटी स्कैन मशीन खराब
सीटी स्कैन मशीन खराब है। मशीन बहुत पुरानी होने से उपकरण नहीं मिल पा रहे हैं। इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को लाने के लिए कर्मचारी उपलब्ध रहता है। - प्रो. सीएम रावत, प्राचार्य मेडिकल कालेज श्रीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें