फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक संस्कृति, परंपराओं के साथ सत्र का हुआ े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भराड़ीसैंण। बृहस्पतिवार को लोक संस्कृति और परंपराओं के साथ गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र का आगाज हुआ। विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश सहित कई नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हवन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान सारकोट के बच्चों ने पांडव नृत्य और बधाणी लोक कला मंच के कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
विधानसभा परिसर में बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे सरकार और विपक्ष के नेताओं का पहुंचना शुरू हुआ। पंडित शिव दत्त पाठक के नेतृत्व में पूजा अर्चना के बाद विधानभवन परिसर में सरकोट के नौनिहालों ने ढोल-दमाऊं की थाप पर पांडव नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। बधाणी संस्था के कलाकारों ने स्थानीय लोक संस्कृति की झांकी निकाली। सत्र शुरू होने से पहले कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री सहित सभी विधायकों का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


सेल्फी का रहा क्रेज
सत्र के दौरान भराड़ीसैंण में सेल्फी पर भी जोर रहा। लोगों ने बदलते मौसम में विधानसभा भवन के गेट सहित आस पास के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ जमकर फोटो सेशन कराया। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत समेत कई नेताओं के साथ कार्यकर्ता विधानसभा के आगे सेल्फी के लिए खड़े रहे।

बोले माननीय
भाजपा अपने घोषणा पत्र में ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की बात साफ कर चुकी है। अभी भराड़ीसैंण में काफी निर्माण कार्य किया जाना है। सही समय पर यहां सरकार सही निर्णय लेगी।
------------अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तराखंड।

गैरसैंण राज्य आंदोलन की भावना रही है और सरकार भी गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की बात कह रही है, लेकिन शहीदों की भावना के अनुरूप यहां स्थायी राजधानी के लिए सरकार से कहा जाएगा।
--------प्रेमचंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखंड।

सरकार जनता को भ्रमित कर रही है। शीतकालीन सत्र कराकर भाजपा सरकार यहां ग्रीष्मकालीन राजधानी की बात कह पहाड़ की भावनाओं से खेल रही है। यदि सरकार की मंशा सही है तो गैरसैंण पर शीघ्र निर्णय ले।
विज्ञापन

-----------प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस उत्तराखंड।

प्रदेश में त्रिवेंद्र सरकार बेहतर काम कर रही है और अब तक के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने जनभावनाओं के अनुरूप फैसले लिए हैं। गैरसैंण पर भी सरकार जनभावनाओं के अनुरूप फैसला लेगी।
-----मुन्ना सिंह चौहान भाजपा विधायक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें