फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल गए युवक पर भालू ने किया हमला, युवक ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। करछी गांव के जंगलों में बुधवार को सूखी लकड़ी लेने गए एक युवक को भालू ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। परिजनों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

जोशीमठ क्षेत्र में भालू के हमले क घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को सुबह आठ बजे करछी गांव का नंदलाल गांव के पास जंगल में सूखी लकड़ी लेने गया था। तभी अचानक नंदलाल पर भालू ने हमला कर दिया। नंदलाल के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। युवक की पीठ और सिर पर भालू के नाखून के गहरे जख्म हो गए हैं। नंदलाल की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसे सीएचसी जोशीमठ लाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी नागेंद्र रावत ने बताया कि घायल के परिजनों को 16 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें