फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ीसैंण की सर्द हवाओं में आज से राजनीति की गरमाहट

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ीसैंण। गैरसैंण के भराड़ीसैंण की सर्द हवाओं में आज (बृहस्पतिवार) से राजनीति की गरमाहट शुरू हो गई है। शीतकालीन सत्र के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश सहित कई मंत्री और विधायक बृहस्पतिवार दोपहर तक भराड़ीसैंण पहुंच चुके थे। सत्र के दौरान भराड़ीसैंण विधानसभा परिक्षेत्र को बेहतर नेटवर्किंग के लिए वाईफाई फ्री जोन बनाया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से प्रदेश की चौथी सरकार गैरसैंण के भराड़ीसैंण में चौथा सत्र आयोजित कर रही है, जिसके लिए बुधवार देर शाम तक तैयारियां जारी रही। सभा मंडप में जहां माइक सुविधा सहित अन्य काम काज निपटाए जा रहे थे। विधानसभा परिसर में संसदीय कार्यमंत्री कक्ष, प्रश्न अनुभाग, संसदीय अनुभाग सहित अन्य कार्यालयों में काम काज शुरू हो गया था। इस दौरान प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, कांग्रेस के विधायक करन माहरा, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल सहित अन्य नेताओं ने विधान भवन का निरीक्षण किया। विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र ने बताया कि सत्र की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

गांवों की सीमाएं सील
भराड़ीसैंण। सत्र के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए विधानसभा परिसर से जुड़ने वाले विभिन्न गांवों के रास्तों को सील कर दिया है। विधान भवन से लेकर विदेश पशु प्रजनन केंद्र तक विभिन्न गांवों से विधानसभा परिसर को जोड़ने वाले स्थानों पर बेरिकेडिंग लगाए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


दिन में आंख मिचौनी, रात में घिरे बादल
भराड़ीसैंण। यहां दिन भर सूरज और बादलों में आंख मिचौली चलती रही। हालांकि बादलों के चलते तेज हवाएं कम रहने से मंगलवार की अपेक्षा तापमान कुछ ऊपर रहा, लेकिन शाम ढलते ही आसमान बादलों से घिर गया। हालांकि देर शाम तक बारिश नहीं हुई। बुधवार शाम को भी भराड़ीसैंण का तापमान करीब 8 डिग्री रहा।

अपने-अपने दलों के नेताओं का किया स्वागत
सत्र के लिए माननीय और अधिकारियों के पहुुंचने का सिलसिला बुधवार देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान विभिन्न दलों के कार्यकर्ता अपने दलों के नेताओं के स्वागत में लगे रहे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के मेहलचौंरी और गैरसैंण पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश सहित अन्य विधायकों के स्वागत में पूर्व विधायक डा. अनुसूूया प्रसाद मैखुरी सहित अन्य कार्यकर्ता लगे रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित अन्य मंत्रियों और नेताओं का जोरदार स्वागत किया।

चापर से गौचर पहुंचे माननीय
विधानसभा सत्र के लिए बुधवार को सरकार के कई मंत्री और अधिकारी चॉपर से गौचर हवाई पट्टी पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग द्वारा भराड़ीसैंण के लिए रवाना हुए। गौचर हवाई पट्टी पर सुबह 10.40 पर संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, मुख्य सचिव उत्पल कुमार, प्रभारी सचिव अरविंद सिंह हयांकी और अपर सचिव विनोद कुमार सुमन पहुंचे। जबकि 11.45 पर अपर मुख्य सचिव डा. रणवीर सिंह, सचिव अमित नेगी, आर मीनाक्षीसुंदरम, डी सेंथिल पांडियन, नितेश झा, दीप चंद्र, दिलीप जावलकर और दोपहर 1.30 वन मंत्री डा. हरक सिंह, समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें