फोटोफाइल नेम-
पहली जनवरी को मिस्टर उत्तराखंड के लिए होगा मुकाबला
-- उत्तरांचल बॉडी बिल्डिंग विजेता को मिस्टर इंडिया के लिए प्रमोट करेगी
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
एक जनवरी-2018 को उत्तरांचल बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से आईडीपीएल में आयोजित होने वाली मिस्टर उत्तराखंड व मिस्टर ऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता को लेकर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता की गई। बताया कि मिस्टर उत्तराखंड बनने वाले विजयी प्रतिभागी को एसोसिएशन मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए अपने खर्चे पर तैयार करेगी।
बीटीसी परिसर स्थित प्रेस क्लब में इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन आर्गेनाइजेशन के सचिव व एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव थपलियाल ने बताया एक जनवरी को मिस्टर उत्तराखंड व मिस्टर ऋषिकेश प्रतियोगिता का आयोजन आईडीपीएल सामुदायिक भवन में किया जाएगा। एसोसिएशन इस बार उक्त प्रतियोगिता का आयोजन 11वीं बार कराने जा रही है। प्रतियोगिता मे मिस्टर उत्तराखंड बनने वाले प्रतिभागी को एसोसिएशन मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए अपने खर्चे पर तैयार करेगी। मौके पर प्रमोद कुमार, विनोद जुगलान, भगत सिंह पयाल, सुशील कुमार, पवन पांडे, राकेश बिष्ट, कौशल किशोर आदि रहे।