फोटो :----------------
मिस्टर एडं मिस इलीट का ऑडिशन रविवार को
-- फाइनल विजेताओं को एक लाख व दुबई भ्रमण का टिकट
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
मिस्टर एंड मिस इलीट एशिया- 2018 के आयोजन को लेकर रेलवे रोड स्थित एक होटल में मॉडलिंग एंड प्रोडक्शन हाउस की ओर से पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। बताया गया कि मिस्टर एंड मिस इलीट एशिया प्रतियोगिता जीतने वाले प्रतिभागियों को एक लाख रुपये की धनराशि व दुबई ट्रिप का टिकट दिया जाएगा। संस्था की डायरेक्टर शिवानी रावत ने बताया युवाओं को बेहतर मंच देने के लिए रविवार को ऋषिकेश में मॉडलिंग प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न स्थानों पर ऑडिशन लिए जाएंगे।
चयनित युवाओं को फाइनल में पहुंचने के लिए कई राउंड की प्रतिस्पर्धाओं से गुजरना होगा। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला मार्च-2018 में ऋषिकेश में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मौजूद टीवी कलाकार आकाश चौधरी ने कहा कि युवाओं में हुनर की कमी नहीं है, उन्हें सही मंच नहीं मिलने से वह अपने हुनर को तराश नहीं पाते हैं।
उड़ान फाउंडेशन के चेयरमैन डा. राजे नेगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अपने भीतर मौजूद प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए उचित मंच नहीं मिल पाता है, जिसके कारण युवा वह मुकाम हासिल नहीं कर पाते जिसके वह हकदार हैं। इस अवसर पर पवन जोशी, चकित चावला, उत्तम सिंह असवाल, आशुतोष कुड़ियाल, अलंकृत आदि मौजूद थे।