फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगा और कल्चर एक्सचेंज पर पांच साल का करार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडोनेशिया में योगा की शिक्षा देंगे एकेडमी के छात्र
विज्ञापन

-- योगा और कल्चर एक्सचेंज पर इंडोनेशिया सरकार से पांच साल का समझौता

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। तीर्थनगरी के यूआईपीएस योगा एकेडमी से इंडोनेशिया सरकार ने समझौता किया गया, जिसके तहत संस्थान से योगा और कल्चर एक्सचेंज के लिए पांच साल का करार किया गया है। संस्थान की ओर से बताया गया कि इंडोनेशिया सरकार के डॉयरेक्टर जनरल ऑफ हिंदू गाइडेंस रिलीजन अफेयर ऑफ रिपब्लिक प्रो. केतुत्विडलिया अकादमी के साथ इंडिया इंडो संगम के तहत पांच साल के लिए योगा और कल्चर एक्सचेंज के लिए समझौता हुआ है। एकेडमी के छात्रों द्वारा साल भर में एक वर्कशॉप इंडोनेशिया में की जाएगी और इंडोनेशिया के छात्र तीर्थनगरी में कल्चरल व योगा वर्कशॉप करेंगे।
विज्ञापन

इससे भविष्य में भारत और इंडोनेशिया के रिश्ते और मजबूत होंगे, साथ ही एक देश का दूसरे से कल्चर एक्सचेंज हो सके। बताया कि इससे असर दोनों देशों के आर्थिक और व्यापारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे। संस्थान के संस्थापक सचिन पैन्यूली ने कहा कि यह करार ऋषिकेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। बताया कि हम योग के माध्यम से पूरे विश्व से अपने रिश्तों को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं। इससे हमारी संस्कृति का भी विश्व स्तर पर प्रचार- प्रसार हो रहा है। इस मौके पर इंद्रा उदियाना, कुशल बिष्ट, सूर्यप्रकाश, ममता शर्मा, शशि रावत, तनिका अरोड़ा, हिमानी पुंडीर, ललित गोदियाल, धीरज मोहन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें