फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का खुलासा न होने से व्यापारी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। 26 नवंबर की रात को मुख्य बाजार में एक मोबाइल की दुकान पर हुई चोरी के मामले में खुलासा न होने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। मामले में व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मामले में जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट के नेतृत्व में एसडीएम केएन गोस्वामी से मिले व्यापारियों ने कहा कि मोबाइल की दुकान से चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। एसडीएम ने कहा कि मामले मेें पुलिस से पूरी पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करने के लिए कहा जाएगा। ज्ञापन देने वालों में व्यापार संघ उपाध्यक्ष पुष्कर रावत और अंशी देवी, महामंत्री उमेश खंडूड़ी, नरेश डिमरी, सुशील थपलियाल, अनूप थपलियाल, देवी प्रसाद मैखुरी, नगर पालिका सभासद चेतन मनोड़ी, लंगासू के व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी आदि शामिल थे। वहीं कोतवाली निरीक्षक पंकज पोखरियाल का कहना है कि पुलिस पूरी छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाले तीन युवकों की पहचान की जा रही है। कई संदिग्ध लोगों पर भी पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें