फाइल फोटो नेम-
एसजीआरआर ने जीता क्रिकेट का फाइनल मुकाबला
-- श्यामपुर में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ समापन
-- विजेता टीम को दून इंस्टीट्यूट के चेयरमैन ने किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। दून इंस्टीट्यूट में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। आखिरी दिन क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले में श्री गुरुराम राय इंटर कॉलेज की टीम ने जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम को दून इंस्टीट्यूट के चेयरमैन ने सम्मानित किया। शुक्रवार को श्यामपुर स्थित इंस्टीट्यूट में अंतिम दिन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें श्री गुरुरामराय इंटर कॉलेज और निर्मल ज्ञानदान अकादमी के बीच खेला गया। जिसमें एसजीआरआर ने शानदार जीत दर्ज की।
एसजीआरआर ने 109 रनों से मैच अपने नाम कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मैच में स्कूल के खिलाड़ी मोहित अरोड़ा ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। समापन अवसर पर दून ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन ओपी भट्ट ने विजेता टीम को ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने वाली शिक्षक संस्थानों की टीमों की हौंसला अफजाई भी की। मौके पर डीआईईटी निदेशक डॉ. नीरज कुमार, डॉ. अरुण कांत पैन्यूली, डा. सुनीता शर्मा, डा. तनुजा पोखरियाल, मनोज गैरोला, गणेश रावत, भरत सिंह नेगी, नागेंद्र दत्त बडोला, कुलविंदर सिंह, भूपेंद्र सिंह, रेणु बहुगुणा, ऋतु खंडूड़ी, राहुल चौहान आदि मौजूद थे।
राव राशिद