फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के मन से खत्म होगा सुगम-दुर्गम का खौफ, लागू होगी पारदर्शी स्थानांतरण नीति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। राज्य में शिक्षकों के मन से सुगम-दुर्गम का खौफ खत्म किया जाएगा। राज्य में पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करवाई जाएगी। इसे लेकर जल्द ही सरकार और शिक्षा निदेशालय से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को अमर उजाला से बातचीत में राजकीय शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी ने कहा कि लंबे समय से शिक्षा विभाग में स्थानांतरण नीति पटरी से उतरी हुई है। दशकों से कई शिक्षक दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिससे शिक्षकों के मन में दुर्गम की तैनाती का खौफ बना हुआ है। इसका शैक्षणिक गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। नव गठित कार्यकारिणी सुगम-दुर्गम की खाई को कम करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। शिक्षकों के लंबित पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करवाया जाएगा। सभी विद्यालयों में मानक के अनुसार शिक्षकों की तैनाती करवाई जाएगी। राजकीय शिक्षकों के कोटिकरण के लिए भी शिक्षा निदेशक से वार्ता की जाएगी। इस मौके पर दशोली ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, आरपी सती, विजय पंत, पृथ्वी सिंह रावत, मनोज तिवारी और खिलाप सिंह गड़िया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें