फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने श्रमदान कर सिस्टम को दिखाया आईना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो फाइल नेम-
विज्ञापन


ग्रामीणों ने श्रमदान कर दुरुस्त की क्षतिग्रस्त सड़क
-- सिंचाई विभाग की ओर से ध्यान न देने के चलते उठाया कदम

अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर। टिहरी विस्थापित क्षेत्र, पशुलोक क्षेत्र में ग्रामीणों ने श्रमदान से गली नंबर- एक के क्षतिग्रस्त पैच को श्रमदान कर दुरुस्त किया। बताया गया कि गली का एक बड़ा पैच काफी समय से क्षतिग्रस्त था, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों ने इसके लिए पहले सिंचाई विभाग से मांग की, लेकिन विभाग ने बजट का हवाला देकर टाल दिया।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं ही क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त करने का निर्णय लिया और आपसी सहयोग से श्रमदान से सड़क को बना डाला। आसपास के लोगों ने ग्रामीणों के संकल्प की सराहना की। पशुलोक क्षेत्र की इस गली से होकर सिंचाई विभाग की नहर गुजरती है। जिसके ऊपर बने स्लैब काफी समय से क्षतिग्रस्त हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ती थी। उन्होंने इसे दुरुस्त करने के लिए सिंचाई विभाग से मांग की थी, लेकिन विभाग ने इस ओर गौर नहीं किया। लिहाजा लोगों ने स्वयं श्रमदान कर इसका निर्माण कराने का संकल्प लिया और इसे अंजाम तक पहुंचाया। इस मौके पर आसपास के सभी लोगों श्रमदान में सहयोग किया। इस दौरान मंडी समिति के सदस्य गंभीर सिंह गुलियाल, कर्म सिंह तड़ियाल, यशपाल तड़ियाल, राजेंद्र तड़ियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें