श्रीनगर। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में अब केवल अंत्योदय कार्ड धारकों को ही चीनी मिलेगी। पूर्व में चीनी सभी उपभोक्ताओं को मिलती थी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अंत्योदय कार्ड धारकों को इसी माह चीनी वितरित कर दी जाएगी।
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में पिछले अप्रैल से चीनी का वितरण बंद किया गया है। अब एक बार फिर खाद्य गोदाम में चीनी उपलब्ध हो गई है, लेकिन यह चीनी केवल अंत्योदय कार्ड धारकों को ही वितरित की जाएगी। पूर्ति निरीक्षक राकेश पंत ने बताया कि अंत्योदय कार्ड धारकों को सितंबर, अक्टूबर व नवंबर की चीनी एक साथ वितरित की जाएगी। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एपीएल कार्ड धारकों के लिए स्थिति स्पष्ट न होने पर राशन वितरित नहीं हो पा रही है। खाद्यान गोदाम में 735 क्विंटल गेहूं व 144 क्विंटल चावल उपलब्ध होने के बावजूद इसका वितरण नहीं हो पा रहा है।