फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 208 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 208 मरीजों ने परीक्षण करवाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया। शिविर में डीपीएमआई पौड़ी की ओर से 21 मरीजों की पैथोलॉजी जांच और कुलानंद मुंडेपी नेत्र प्रशिक्षण संस्थान पौड़ी की ओर से 30 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इसके अलावा विजय डेंटल क्लीनिक के संचालक डा. हरीश भट्ट ने कई मरीजों के खराब दांतों की सर्जरी की। शिविर में अमर उजाला फाउंडेशन और न्यू सन मेडिसिन श्रीनगर के संचालक सूर्य प्रकाश नौटियाल की ओर से मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी गई। कुछ मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अग्रिम परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज में जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

बुधवार को सीएचसी खिर्सू में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन सीएमओ डा. आरएस राणा और एसीएमओ डा. एचसी मार्तोलिया ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर से जनता को लाभ मिलता है। शिविर में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष सहायक प्रोफेसर डा. अच्युत नारायण पांडे, बाल रोग विशेषज्ञ डा. वरुण तिवाड़ी और कम्युनिटी मेडिसिन के सहायक प्रोफेसर डा. वेंकेट रेड्डी, जिला अस्पताल पौड़ी के बाल रोग विशेषज्ञ डा. विनोद कुमार, स्त्री एवं प्रसूति विशेषज्ञ डा. मेघना असवाल और श्रीनगर के डेंटल सर्जन डा. हरीश भट्ट ने मरीजों का परीक्षण किया। इसके अलावा कुलानंद मुंडेपी नेत्र प्रशिक्षण संस्थान पौड़ी के पार्थो चौधरी व डा. वीपी बलोदी के नेतृत्व में आई तकनीशियनों की टीम ने क्रमश: आंखों और रक्त की जांच की।
शिविर में सीएचसी इंचार्ज डा. ए गुर्साइं, डा. देवेंद्र रावत, डा. निशांत गर्ग, फार्मासिस्ट बिजेंद्र रावत व एसके भट्ट, वार्ड ब्वाय सुबध्यान सिंह व अर्जुन सिंह, वार्ड आया पम्मी व रेखा, सुनीता, किरन नैथानी व विनीता चौधरी, सहित जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर, इटर्न डॉक्टर और प्रशिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने सहयोग किया।
विज्ञापन


फोटो
खिर्सू में शिविर लगाने पर बोले लोग धन्यवाद अमर उजाला
श्रीनगर। धन्यवाद अमर उजाला। यह शब्द थे अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सीएचसी खिर्सू में लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे ग्रामीणों का।
ब्लाक मुख्यालय खिर्सू में सरकारी अस्पताल है, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव है। ऐसे में अमर उजाला फाउंडेशन का विशेषज्ञ चिकित्सक शिविर क्षेत्र के लिए वरदान बनकर आया। कठुली गांव निवासी 55 वर्षीय थुना देवी ने कहा कि मुझे काफी समय से आंखों की दिक्कत है, लेकिन वह निकटवर्ती क्षेत्र में उपचार नहीं हो पा रहा था। अमर उजाला के शिविर में उनका स्वास्थ्य परीक्षण संभव हो पाया। मंथग्यू गांव की 80 वर्षीया माला देवी ने बताया कि मेरे शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। श्रीनगर दूर होने की वजह से जा नहीं पा रही थी। अमर उजाला के शिविर में तसल्ली से जांच हो गई। खिर्सू के 92 वर्षीय गोविंद सिंह ने कहा कि मुझे लंबे समय से पेट की समस्या है। अमर उजाला फाउंडेशन की बदौलत मैं विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण करवा पाया हूं। खिर्सू के 52 वर्षीय प्रकाश ने बताया कि मुझे पैरों में दर्द और आंखों में दिक्कत रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें