फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल मंत्री के जनता मिलन कार्यक्रम में उठा एनआईटी व स्वच्छ पेयजल का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पेयजल मंत्री प्रकाश पंत के जनता मिलन कार्यक्रम में शहर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, डांग संपर्क मोटर मार्ग, संयुक्त अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती सहित एनआईटी के स्थायी कैंपस निर्माण का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि श्रीनगर में शुद्ध पेयजल योजना के निर्माण के लिए जल विद्युत परियोजना कंपनी पांच करोड़ का बजट रिलीज करेगी। इसके लिए उन्होंने ऊर्जा सचिव को कंपनी से बजट दिलाने के निर्देश दिए। संयुक्त अस्पताल में डॉक्टरों की कमी तथा अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए उन्होंने डीजी हेल्थ को जांच के निर्देश दिए। कहा कि चिकित्सक मिलने पर तत्काल अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी जाएगी। पेयजल मंत्री ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई किए जाने की बात कही।
प्रकाश पंत ने श्रीनगर रोडवेज अड्डे से सुबह सात बजे देहरादून के लिए संचालित होने वाली रोडवेज सेवा के बंद होने से हो रही समस्या पर कहा कि दो-तीन दिन में यह बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। पंत ने पूरे श्रीनगर में पेयजल वितरण प्रणाली को सुचारु करने के निर्देश जल संस्थान के अधिकारियों को दिए। साथ ही सीवर लाइन का बचा हुआ कार्य फेज-टू में कराए जाने, डांग गांव में सड़क व पानी की निकासी की व्यवस्था सुचारु करने, एसटीपी को अपग्रेड कर सीवर की समस्या का निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख खिर्सू सुषमा नेगी तथा नगर पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठाणी ने जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समर्थन करते हुए पेयजल मंत्री से इनके निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देशों की मॉनीटरिंग कराए जाने की मांग की।

इन्होंने उठाए मुद्दे
श्रीनगर। प्रगतिशील जनमंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने श्रीनगर में की जा रही अशुद्ध पेयजल आपूर्ति, संयुक्त अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती व एनआईटी स्थाई परिसर निर्माण का मुद्दा उठाया। स्वामी ने कहा कि राजनीतिक कारणों के चलते सरकार एनआईटी निर्माण में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।
बलोड़ी के प्रधान धीरेंद्र सिंह भंडारी ने मसूड़-सरणा पेयजल लाइन के निर्माण की मांग उठाई। भागेश्वरी सजवाण ने डांग-ऐठाणा गांव की सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण करने, सभासद विजयलक्ष्मी रतूड़ी ने भक्तियाना में पेयजल की आपूर्ति सुचारु कराने, अपर भक्तियाना में पानी की निकासी की ठोस योजना न होने, भाजपा नेता देवेंद्रमणि मिश्रा ने भी श्रीनगर की पेयजल समस्या,शंकर सिंह पटवाल ने डांग गांव में पानी की निकासी, सुधाकर भट्ट ने रोडवेज अड्डे से सुबह सात बजे देहरादून के लिए बस सेवा संचालित करने की मांग की। सभासद अनूप बहुगुणा ने सीवर के एसटीपी अपग्रेड न होने, नालियों में पेयजल लाइन बिछी होने, भाजपा के वरिष्ठ नेता अतर सिंह असवाल ने श्रीनगर में अधूरे पड़े सीवर लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण करने, चंद्रमोहन बहुगुणा ने श्रीकोट में फुटपाथों पर हुए अतिक्रमण को हटाए जाने, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव सूरज घिल्डियाल ने डांग गांव में बनाई जा रही सड़क की दुर्दशा को ठीक कराए जाने तथा सफाई कर्मचारियों के वेतन में बढोत्तरी कराए जाने, सागर अग्रवाल ने संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में इमरजेंसी सेवाओं को दुरूस्त करने की मांग रखी।

जनता मिलन कार्यक्रम में सीएमओ पर भड़के भाजपा कार्यकर्ता
श्रीनगर। जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता मंत्री के समक्ष सीएमओ पर खूब बरसे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि संयुक्त अस्पताल में डॉक्टर दवाइयां बाहर से मंगा रहे हैं जिसमें कमीशनखोरी चल रही है, लेकिन विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते।
शादी समारोह में चले लात-घूंसे
पहले भिड़े वाल्मीकि समुदाय के दो पक्ष, फिर समझौता
श्रीनगर। शादी समारोह के दौरान वाल्मीकि समुदाय के दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे भी चले। हालांकि. देर रात दोनों पक्षों में कोतवाली में समझौता हो गया।
सोमवार को रामलीला मैदान के समीप एक शादी समारोह में वाल्मीकि समुदाय के दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चलने लगे। वहां मौजूद कुछ लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। बाद में एक पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर मारपीट की शिकायत की। हालांकि, देर रात दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें