श्रीनगर। खिर्सू ब्लॉक के खेल महाकुंभ का समापन पुरस्कार वितरण के साथ किया गया। महाकुंभ के अंतिम दिन फुटबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं हुईं। सभी प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
रविवार को आयोजित फुटबाल अंडर-14 में श्रीनगर प्रथम, चमराड़ा द्वितीय और पोखरी तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 में चमराड़ा प्रथम, पोखरी द्वितीय और देवलगढ़ तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 में चमराड़ा प्रथम, पोखरी द्वितीय और देवलगढ़ तृतीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन अंडर-14 में पोखरी प्रथम और चमराड़ा द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-17 में पोखरी प्रथम और चमराड़ा द्वितीय स्थान पर रहे।
निर्णायकों की भूमिका में विवेक कपरवाण, मनोज काला, अनिल काला, सत्येंद्र थे। विजेता खिलाड़ियों को ब्लॉक प्रमुख सुषमा नेगी और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जगदीश नेगी ने पुरस्कृत किया।