फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थराली- देवाल मोटर मार्ग के नदंकेशरी में रविवार साम को टूटी चट्टान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। थराली-देवाल मोटर मार्ग पर नदंकेशरी में चट्टान टूटने से सड़क 16 घंटे तक अवरुद्ध रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोनिवि की ओर से थराली-देवाल मोटर मार्ग के किमी 10 में नंदकेशरी में चट्टान कटिंग का कार्य चल रहा है, रविवार शाम को मजदूरों के चले जाने के बाद साढ़े पांच बजे चट्टान टूटने से सड़क बंद हो गई थी। इस दौरान यहां पर बारात लेकर आ रही मैक्स पत्थरों की चपेट में आने से बाल-बाल बची। देर शाम आने वाले लोगों को रात के अंधेरे में जंगल के रास्ते ढाई किमी की पैदल चढ़ाई चढ़कर देवाल आए। लोनिवि कर्मियों ने जेसीबी मशीनों की मदद से सोमवार को लगभग 10 बजे सड़क अवरुद्ध मोटर मार्ग को खोला। लोनिवि के अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने बताया कि यहां पर रोड संकरी होने से बड़ी गाड़ियों के लिए खतरा बना था, इसलिए पहाड़ की कटिंग कर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों और लोगों से यहां पर सतर्कता बरतने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें