अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
बच्चों की प्रतिभा को टैलेंट हंट के तहत कार्तिक इवेंट ने बच्चों के ऑडिशन लिए। ऑडिशन के चयनित बच्चों को कलर्स टीवी एवं जीटीवी में मौका मिलेगा। साथ ही लाइव कार्यक्रम के माध्यम से भी बच्चों की प्रतिभा को प्रदर्शित किया जाएगा।
डीआईडी कोरियोग्राफर व कार्तिक इवेंट के चेयरमैन कार्तिक कुमार के संयोजन में ऑडिीशन का फाइनल चयन शंकर आश्रम स्थित होटल में किया गया। प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन, मॉडलिंग के फाइनल ऑडिशन में हिस्सा लिया। कार्तिक कुमार ने बताया कि हरिद्वार के अलावा 11 राज्यों में ऑडिशन विभिन्न चरणों में किया गया। चयनित बच्चों को कलर्स टीवी एवं जीटीवी में मौका मिलेगा। 11 राज्यों के युवक- युवतियों एवं बच्चों का चयन प्रक्रिया सातवें चरण में पहुंच चुकी है। देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश, सहारनपुर, पंजाब, हरियाणा के बच्चों का ऑडिशन संपंन कर लिया गया है। 17 दिसंबर को फाइनल में पहुंचने वाले प्रतिभागियों का समारोह हरिद्वार में किया जाएगा। कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण इंडिया गौट टेलेंट मुंबई के लोकेंद्र पाल शामिल होंगे। फाइनल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहने वाले प्रतिभागियों को एक्टिवा एवं लक्की ड्रा कूपन के माध्यम से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिल्म व टीवी के माध्यम से युवाओं का करियर सफलताओं की ओर बढ़ सकता है। इस अवसर पर हरीश गौड़, पीयूष जाटव, सूरज मल्होत्रा, ऋषभ सैनी, रूपेश शर्मा, वैभव, शिवम ठाकुर, विष्णु अरोड़ा आदि निर्णायक की भूमिका में शामिल हुए।