फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन गूजरों ने गौहरी रेंज में दिया धरना, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो फाइल नेम-
विज्ञापन


वन गुर्जरों ने गौहरी रेंज में दिया धरना
-- पार्क प्रशासन की ज्यादतियों के खिलाफ आमरण अनशन की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
मुनिकीरेती । पथिक सेना संगठन के बैनर तले राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क में निवासरत वन गुर्जरों ने परिवार समेत पार्क प्रशासन की गौहरी रेंज पर धरना दिया। इस मौके पर उन्होंने पार्क प्रशासन पर गुर्जरों के साथ नाइंसाफी करने का आरोप लगाया। रविवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद मीर हमजा के नेतृत्व में वन गुर्जरों ने राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की गौहरी रेंज कार्यालय के समक्ष एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब तक छूटे हुए वन गुर्जरों का पुनर्वास नहीं हो जाता, तब तक पुनर्वास प्रक्रिया में छूटे गूजर परिवारों को पार्क सीमा में बने उनके आवास से नहीं हटाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि अगर वन गुर्जरों के घरों में तोड़फोड़ व उनके साथ बदसलूकी की गई तो एक सप्ताह के बाद सभी वन गुर्जर परिवार समेत राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के निदेशक कार्यालय पर बेमियादी अनशन पर बैठ जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि वन गुर्जरों पर किए जा रहे अत्याचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में मोहम्मद सफी, शराफत, हनीफ, रोशन, शमशाद, गुलाम रसूल, इरफान, जहीर हुसैन, मोहम्मद आलम, बजीर, यूसुफ, शमशेर, हमाम, मुस्तफा, नूर बीबी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें