फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी घेरेंगे विधानसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राज्य आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भांति सभी सुविधाएं देने, गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने सहित अन्य मांगों को लेकर चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति विधानसभा का घेराव करेगी। 27 नवंबर को होने वाली बैठक में घेराव पर रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

समिति के जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट ने बताया कि केंद्रीय समिति और अध्यक्ष जेपी पांडे के निर्देश पर राज्य आंदोलनकारी 7 दिसंबर से गैरसैंण के भराड़ीसैंण में प्रस्तावित होने वाले शीतकालीन विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करेंगे। भट्ट ने बताया कि शहादत पर बने राज्य के 17 साल में आज भी युवा बेरोजगार है। किसानों की समस्याएं जस की तस हैं। जल, जंगल, जमीन सहित नशाबंदी, और व्याप्त भ्रष्टाचार को सरकारें दूर नहीं कर पाई हैं। यही नहीं राज्य आंदोलनकारियों की एक समान पेंशन, दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और चिह्नीकरण सहित तमाम मुद्दे लटके हुए हैं। ऐसे में राज्य आंदोलनकारी शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करेंगे। भट्ट ने सभी राज्य आंदोलनकारियों से बैठक में प्रतिभाग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें