फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकेटीसी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया नृसिंह मंदिर का स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रविवार को नगर में नव निर्मित नृसिंह मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर निर्माण में लगे समिति के अधिकारियों को आगामी जनवरी माह तक मंदिर निर्माण के अवशेष कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये। कहा कि 10 जनवरी तक मंदिर निर्माण के कार्य पूर्ण होने के बाद 14 जनवरी तक भगवान नृसिंह की मूर्ति को मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित कर दिया जाएगा। इस दौरान यहां पूजा अनुष्ठान का आयोजन भी किया जाएगा। मंदिर की सुरक्षा को लेकर उन्होंने मंदिर समिति के अधिकारियों को मंदिर में सुरक्षा अधिकारी व कर्मचारियों की नियुक्ति के भी निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें