गोपेश्वर। चमोली जिले के पोखरी और घाट में खंड स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हो गया। पोखरी मिनी स्टेडियम में बदरीनाथ विधायक ने खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। युवा कल्याण विभाग की ओर से बालक-बालिका वर्ग के 10 से 19 आयु वर्गों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के अंडर 10 बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में पोखरी न्याय पंचायत की टीम ने किमोठा की टीम को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में पोखरी की टीम ने थालाबैंड को हराया। अंडर 14 बालक वर्ग कबड्डी में थालाबैंड की टीम ने बमोथ को तथा बालिका वर्ग में गिरसा की टीम ने किमोठा को हराकर जीत दर्ज की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख विनीता देवी, वत्सला सती, दिगपाल सिंह, ज्ञानी लाल शैलानी, चंद्रप्रकाश नौटियाल, मनवर रावत, बसंती देवी, हर्षवर्द्धन नेगी आदि मौजूद थे। वहीं घाट में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ ज्येष्ठ प्रमुख देव सिंह नेगी ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता में फरखेत की टीम ने बूरा की टीम को हराकर जीत दर्ज की। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज, लक्ष्मी प्रसाद सती, कृपाल सिंह, सुखवीर रौतेला, चंद्रीराम, दिलमणी जोशी, भरत सिंह, पंकज सती और शक्ति पुंडीर आदि मौजूद थे।