फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी स्पर्धा में प्रतिभा दिखाएगी जखंड की प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। विकाखंड कीर्तिनगर के जीआईसी जखंड की छात्रा प्रतिभा 22 से 27 नवंबर तक छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयी कबड्डी स्पर्धा में अपनी प्रतिभाग करेगी। धौलंगी गांव के सोवन सिंह की होनहार बेटी प्रतिभा कक्षा 9 की छात्रा है। राज्य स्तर पर आयोजित सब जूनयर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर प्रतिभा का चयन राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी स्पर्धा के लिए हुआ है। प्रतिभा को इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. वाईएस नेगी व व्यायाम शिक्षिका विनीता कलूड़ा की ओर से ट्रैक शूट आदि सामग्री भेंट की गई। छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रधान रामेश्वर लखेड़ा, गीता रावत, महिपाल बुटोला, पिंगला देवी, पुलमा देवी व विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें