फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्धायक बोले, बुधवार तक हर हाल में हटेगा ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
आखिरकार आंदोलन के छह दिन बाद क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचे भाजपा विधायक आदेश चौहान ने कहा कि 15 नवंबर तक हर हाल में अंग्रेजी शराब का ठेका हट जाएगा। ऐसा नहीं होने पर वह खुद बृहस्पतिवार से क्षेत्रवासियों के साथ धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों से मुलाकात के बाद देहरादून पहुंचकर विधायक आदेश चौहान ने आबकारी मंत्री प्रकाश पंत से मुलाकात कर उन्हें क्षेत्रवासियों की भावना से अवगत कराया। हरिद्वार- लक्सर मार्ग पर स्कूल जोन एवं आबादी के बीच खोले गए अंग्रेजी शराब के ठेके का विरोध पहले ही दिन से चल रहा है। क्षेत्रवासी बच्चों सहित धरने पर बैठ रहे हैं। क्षेत्रवासियों की मांग थी कि ठेका खुलने से स्कूली बच्चों पर गलत असर पड़ना तय है। सीएम और डीएम से गुहार लगाने के बाद भी क्षेत्रवासियों को राहत नहीं मिली थी। विधायक की गैरमौजूदगी से भी क्षेत्रवासी आहत थे। शनिवार को विधायक आदेश चौहान ठेके के सामने धरना दे रहे क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचे। उन्होंने आमजन को आश्वास्त किया कि अंग्रेजी शराब का ठेका हर हाल में हटेगा। बुधवार तक ठेका नहीं हटने पर वे खुद ही बृहस्पतिवार को धरने पर बैठ जाएंगे। इस दौरान रणवीर सिंह, सरिता, ममता सिंह, गौरव वालिया, दीपक राजपूत, विवेक कश्यप, शिवम सिंह, विमला ढौंडियाल, विपिन भूरा, कुलदीप राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें