श्रीनगर। नेशनल हाईवे पर पेड़ों की लॉपिंग से शनिवार को श्रीकोट क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे बेस अस्पताल में र्कइं जांचें नहीं हो पाईं।
शनिवार को श्रीकोट क्षेत्र में विद्युत विभाग की ओर नेशनल हाईवे पर पेड़ों की लॉपिंग की जा रही थी। इससे सुबह 9 बजे से 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। स्थानीय निवासी जगदीश प्रसाद भट्ट ने कहा कि विद्युत आपूर्ति ठप होने से श्रीकोट बेस अस्पताल में होने वाली कई जांचें प्रभावित र्हुइं। भट्ट ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों से जब इस संबंध में शिकायत की गई तो अधिकारियों ने गैर जिम्मेदाराना जवाब दिया। एसडीओ मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि लॉपिंग के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना उपभोक्ताओं को समाचार पत्रों के माध्यम से पूर्व दी जा चुकी थी।