फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत शास्त्रीय प्रतियोगिता में रघुनाथ कीर्ति परिसर का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवप्रयाग। राज्य स्तरीय संस्कृत शास्त्रीय प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित साहित्य भाषण में राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग के पंकज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांख्य योग भाषण में श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय हरिद्वार के राजेश चंद्र पोखरिया पहले स्थान पर रहे।
श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का समापन हो गया है। प्रतियोगिता में आयोजित ज्योतिष भाषण स्पर्धा में श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के नीरज कुमार, ज्योतिष शलाका में दिशांत शर्मा व धर्मशास्त्र भाषण में गंगा शरण प्रथम रहे। साहित्य श्लाका में श्री भगवानदास के भुवनेश व व्याकरण श्लाका में वैदिक कन्या गुरुकुलम पतंजलि योगपीठम हरिद्वार की देवकी साहू प्रथम रही। वेदांत श्लाका में वैदिक कन्या गुरुकुलम की राधिका प्रथम और पुराणेतिहास श्लाका में संगीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्रार्थ विचार में श्री रघुनाथ कीर्ति के देवेंद्र पोखरियाल, अमरकोश कंठ पाठ में श्रीम्ददयानंद आर्षज्योतिर्मठ गुरुकुलम के कैलाश, अष्टाध्यायी कंठपाठ में श्री रघुनाथ कीर्ति की प्राची नौटियाल, धातु रूप कंठ पाठ में श्रीमद्दयानंद आर्षज्योतिर्मठ के सारांश, भगवत गीता कंठ पाठ में संस्कृत गुरुकुलम, देवप्रयाग के नारायण, समस्या स्पूर्ति स्पर्धा में श्री रघुनाथ कींर्ति के पंकज प्रथम व अक्षर श्लोकी स्पर्धा में श्रीमद्दयानंद आर्षज्योतिर्मठ गुरुकुलम के सत्यप्रकाश पहले स्थान पर रहे। शास्त्रीय स्फूर्ति स्पर्धा में श्री रघुनाथ कीर्ति के हरीश डंगवाल और देवेंद्र पोखरियाल की जोड़ी प्रथम रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें