फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवानी बनी मिस श्रीनगर 2017

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। टिहरी जिले की कीर्तिनगर निवासी शिवानी माहेश्वरी मिस श्रीनगर-2017 चुनी गई। उन्होंने बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में आयोजित मिस श्रीनगर प्रतियोगिता में 13 प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर ताज पर कब्जा किया। वहीं दीपांजलि रावत मिस ब्राइट स्माइल और ज्योति बिष्ट को मिस रैंपवॉक का खिताब मिला।
विज्ञापन

बैकुंठ चतुर्दशी मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में मिस श्रीनगर प्रतियोगिता ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। तीन राउंड में संपन्न स्पर्धा में 14 प्रतिभागियों प्रियंका नेगी, प्रियंका पंवार, प्रियंका नैनवाल, शीला नेगी, शिवानी माहेश्वरी, ईशा बर्त्वाल, दीपांजलि रावत, शिवानी , ज्योति बिष्ट, निधि असवाल, सिमरन चंदोला, दिव्या सिलोड़ी, नीतू व ज्योति किरन ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने साड़ी राउंड, गढ़वाली परिधान राउंड और लहंगा राउंड में अपनी प्रतिभा दिखाई। सभी राउंड के आधार पर शिवानी माहेश्वरी को निर्णायकों ने मिस श्रीनगर चुना। जबकि प्रियंका नेगी प्रथम उपविजेता व ईशा बर्त्वाल द्वितीय उप विजेता रही। मिस इंडिया इको ख्याति शर्मा, मिस बॉडी ब्यूटीफुल पल्लवी जोशी और मिस फ्रेश फेस मनीषा मेहरा प्रतियोगिता के निर्णायक थे।
कार्यक्रम के बीच-बीच में बच्चों ने नाच-गाने प्रस्तुत किए। इसके अलावा श्रीनगर के सितारे रह चुके अमित खर्रे और विवेक नौटियाल ने भी गाना सुनाया। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष बिपिन मैठानी, तहसीलदार सुनील राज, अनूप बहुगुणा व विजयलक्ष्मी रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


उफल्डा और ट्रेजरी रोड की टीम ने जीती कीर्तन प्रतियोगिता
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में आयोजित कीर्तन प्रतियोगिता में नागराजा कीर्तन मंडली उफल्डा ग्रामीण और पंचकेदार कीर्तन मंडली ट्रेजरी रोड श्रीनगर शहरी क्षेत्र से विजेता रही। बुधवार देर शाम कीर्तन प्रतियोगिता (ग्रामीण व शहरी) का आयोजन किया गया। दोनों वर्गों में 6-6 टीमों के बीच मुकाबला हुआ।
कार्यक्रम प्रभारी विजयलक्ष्मी रतूड़ी ने बताया कि ग्रामीण वर्ग में श्री राम प्रज्ञा कीर्तन मंडली श्रीकोट द्वितीय व श्री हरी कीर्तन मंडली फतेहपुर रेती की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं शहरी वर्ग में तीरथ धाम कीर्तन मंडली बांसवाड़ा ने दूसरा और कमलेश्वर कीर्तन मंडली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


मेले में आज
पूर्वाह्न 11 बजे सीनियर सिटीजन म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता
रात्रि 7.00 बजे श्रीनगर स्टार नाइट ग्रेड फिनाले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें