फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नंदासैंण मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नंदासैंण में बृहस्पतिवार से चार दिवसीय पर्यावरण संवर्धन और पर्यटन विकास मेले का आगाज हुआ। मेले का शुभारंभ डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण की सीख देने वाला यह एक मात्र मेला है। मेले को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सभी की है। इस दौरान मेला पांडाल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आईटीबीपी आठवीं वाहिनी गौचर के कमांडेंट गिरीश चंद्र पुरोहित ने स्कूली बच्चों की मार्च पास्ट प्रतियोगिता की सलामी ली। इस दौरान सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मेले के दौरान मैती संस्था ने साहित्यकार बी. मोहन की स्मृति में पौधरोपण किया गया। मेला समिति ने स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर काम के लिए सर्जन डा. राजीव शर्मा, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात पुरोहित, सीमाओं की सुरक्षा सहित अन्य कार्य के लिए कमांडेंट गिरीश चंद्र पुरोहित, जीआईसी के प्रधानाचार्य एमएम सेमवाल, शिक्षक भास्करानंद डिमरी, सामाजिक सरोकारों के लिए जितेंद्र कुमार, महिला चिकित्सक डा. उमा शर्मा आदि को सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, समिति के अध्यक्ष विनोद नेगी, अरुण मैठाणी, भुवन नौटियाल, मोहन सिंह भंडारी, मैती संस्था के लक्ष्मण सिंह और हरेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें