फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग पर छात्रों ने किया एसडीएम का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। पीजी कॉलेज की भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग पर बुधवार को महाविद्यालय के छात्रों ने उप जिलाधिकारी का घेराव किया। छात्रों ने शीघ्र भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई। इस पर एसडीएम ने मौके पर जाकर भूमि पर अतिक्रमण कर रहे लोगों को शीघ्र अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को महाविद्यालय प्रशासन की ओर से अतिक्रमण को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में उपजिलाधिकारी परमानंद को भी शामिल होना था। जब दोपहर में एसडीएम महाविद्यालय परिसर पहुंचे तो छात्रों ने उनका घेराव कर बैठक से पहले अतिक्रमण स्थल पर जाकर शीघ्र अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। तब एसडीएम ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और अतिक्रमण कर रहे लोगों को शीघ्र महाविद्यालय की भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी मामले में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर केएल मालगुड़ी, छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर सिंह, दर्शन सिंह, अनूप सिंह, संदीप सिंह और सूर्य प्रकाश पुरोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें