गैरसैंण। खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय कृषि उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सोनियाणा की महिला मंगल प्रथम, परवाड़ी और गैरसैंण द्वितीय तथा बिसरखेत और सलियाणा संयुक्त रूप से तृतीय रहे। मंगलवार को मेले का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। वहीं कृषि में फसलों का बेहतर उत्पादन करने पर मलेठी के प्रकाश चंद्र मलेठा को कृषि पंडित और भगवत सिंह नेगी तथा गोविंद सिंह नेगी को पशुपालन पंडित के रूप में चुना गया।
मेले के समापन पर विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी भी शामिल हुए। उन्होंने प्रथम स्थान हासिल करने वाली सोनियाणा की महिलाओं को एक लाख, दूसरे स्थान पर रही परवाड़ी और गैरसैंण की महिलाओं को 50-50 हजार तथा तीसरे स्थान पर रहे बिसरखेत और सलियाणा की महिलाओं को 25-25 हजार देने की घोषणा की। साथ ही प्रतिभागी अन्य 32 महिला मंगल दलों को 10-10 हजार की पुरस्कार राशि विधायक निधि से देने की घोषणा की। इससे पूर्व बेबी शो प्रतियोगिता में अनन्या प्रथम, समृद्धि द्वितीय और आयुष सिंह तृतीय रहे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दिव्यांश नेगी प्रथम, प्रकाश द्वितीय और मनीष कुमार तृतीय रहे। इस दौरान जेएसएनएसएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, नवोदय विद्यालय और राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुुतियां दीं। इस अवसर पर प्रमुख सुमति बिष्ट, धना देवी, कृष्णा नेगी, जानकी रावत, एचएस रावत, सुरेश बिष्ट, जगमोहन कठैत, दिनेश गौड़, खिलाफ सिंह गुसाईं, महावीर बिष्ट और वीरेंद्र मेहरा आदि मौजूद थे।