फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में स्वच्छता प्रबंधन के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

देवाल। ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यशाला में गांवों के स्वच्छता प्रबंधन की जानकारियां दी गईं। बताया गया कि कचरा निस्तारण, जल निकासी, शौचालय निर्माण आदि से गांवों को स्वच्छ रखने के लिए आम लोगों को प्रेरित करना होगा। साथ ही कूड़ा प्रबंधन के लिए ग्राम पंचायत को 150 परिवार तक 7 लाख, 300 परिवार की ग्राम पंचायतों को 12 लाख, 500 परिवार वाली ग्राम पंचायतों को 15 लाख तथा इससे अधिक परिवार की संख्या वाली ग्राम पंचायतों को 20 लाख से अधिक की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में ठोस तथा तरल अपशिष्ट कचरा प्रबंधन पर कई जानकारियां दी गईं। कार्यशाला में स्वजल परियोजना के सामुदायिक विकास विशेषज्ञ लक्ष्मण सिंह राणा तथा संजय पंत ने ग्राम प्रधानों तथा ब्लाक के फील्ड कर्मियों को बताया कि ओडीएफ के बाद गांव में गंदगी प्रबंधन का काम होना है। इसके लिए गांवों में समितियों का गठन कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने बताया कि इस योजना में 70 प्रतिशत केंद्र सरकार तथा 30 प्रतिशत राज्य सरकार का योगदान है। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी दलेबु लाल, प्रधान गंगा सिंह, नंदा बल्लभ जुयाल, हीरा राम, भुवन बिष्ट, हरेंद्र गड़िया, तेजपाल सिंह, खिलाप सिंह, नरेश राम, खीमी राम, हेमा देवी, रमाशंकर पांडे, दलबीर दानू, बीना पुरोहित, कमला देवी, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें