फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूरबन योजना के तहत बदलेगी जिले के सात गांवों की तस्वीर, मिलेगी शहरियों जैसी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूरबन मिशन के तहत चयनित कलस्टर भगतनपुर आबिदपुर के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
पूर्व मुख्यमंत्री डा. निशंक ने बहादरपुरजट जूनियर हाईस्कूल पहुंच कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूरबन मिशन के तहत चयनित सात गांवों को शहरी क्षेत्रों जैसी सुविधाओं से युक्त बनाने के कार्यों का शुभारंभ किया। योजना के तहत चयनित गांवो में नूरपुर पंजनहेड़ी, अतमलपुर बौंग्ला, रोहालकी, अलीपुर इब्राहिमपुर, भगतनपुर आबिदपुर, बहादरपुर जट, अजीतपुर शामिल है। अफसरों की मानें तो योजना के तहत इन गांवों के सौ करोड़ के कार्य किए जाएंगें जिसके तहत सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, कौशल विकास आदि कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद डा. निशंक ने कहा कि विकास विभाग और प्रशासन योजना के अंतर्गत होने वाले कार्यों के लिए समय सीमा निर्धारित कर कार्य करें। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी दायित्व है कि केंद्र सरकार की ओर से कराए जा रहे इन विकास कार्यों में अपना सहयोग प्रशासन को दें और कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा होने पर उन्हें अवगत कराएं। । कहा कि पीएम मोदी के नवभारत निर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए देश भर के गांवों की तस्वीर बदलने के लिए गांवों को नगरीय सुविधाओं से युक्त करने के कार्य में सभी सहयोगी बनें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित विधायक सुरेश राठौर एवं स्वामी यतीश्वरानंद ने केंद्र सरकार और लोकसभा में हरिद्वार के इन ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए मांग उठाने पर सांसद डा. निशंक की प्रशंसा करते हुए उनका आभार जताया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी स्वाती भदौरिया, बीडीओ नरेंद्र भंडारी, जिला परियोजना अधिकारी रमेश त्रिपाठी सहित कई विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें